अमेरिका और उसके पश्चिमी घटक रूस यूक्रेन युद्ध को किसी भी सूरत में रुकने देने के लिए तैयार नहीं है। अमेरिका और जर्मनी समेत ब्रिटेन के घातक हथियार से रूस पर हमले के लिए हरी झंडी मिलने के साथ ही फ़्रांस ने यूक्रेन को अपने फाइटर जेट्स मिराज देने का ऐलान किया है।
फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि यूक्रेन ने अपने पश्चिमी सहयोगियों से अपनी धरती पर सेना को प्रशिक्षित करने के लिए सैन्य प्रशिक्षक भेजने को कहा है, ताकि सैनिकों की संख्या को बढ़ाने की चुनौती का सामना किया जा सके।
मैक्रों ने कहा कि उनका देश यूक्रेन को मिराज 2000-5 लड़ाकू विमानों को मुहैया कराएगा। उन्होंने यह भी कहा कि फ्रांस में यूक्रेनी पायलटों को प्रशिक्षित किया जाएगा। ताकि वे रूस के आक्रमण से अपने देश की रक्षा कर सके।